Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


सुशासन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारी होंगे पुरस्कृत: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 10, 2025 Tags: , , , , ,

-डीसी ने दी जानकारी, हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन 13 दिसंबर तक.

BOL PANIPAT : 10 दिसंबर। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत आगामी 25 दिसंबर 2025 को साल 2024-2025 में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘गुड गवर्नेंस अवॉर्ड’ दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
डीसी डाक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत उन अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, जिनके अभिनव, अभ्यास और असाधारण प्रयास पूरे राज्य में बेहतर शासन में योगदान करते हैं।
डीसी ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, सोसाइटी, विश्वविद्यालय, हरियाणा सरकार के अधीन उपक्रम के सभी पात्र कर्मचारी (रेगुलर या अनुबंधित) अपने-अपने ऑफिस-हेड या विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल  हरियाणागुडगवर्नसअवार्डसडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडाटइन  पर 13 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्ट/स्कीम/प्रोग्राम का चयन करने उपरांत नॉमिनेट किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, विभागाध्यक्ष और आईएएस ऑफिसर को इनमें शामिल नहीं किया गया है।
डीसी ने बताया कि सभी इच्छुक अधिकारियों/अधिकारियों या कर्मचारियों की टीम, जिन्होंने बहुत अच्छा और इनोवेटिव काम किया है, वे अपने आवेदन विभागाध्यक्ष/विभाग के कार्यालय/संगठन को भेज सकते हैं, जिनकी उनके द्वारा जांच की जाएगी और अपनी सिफारिशों के साथ आगे भेजी जाएगी। स्टेट अवॉर्ड सभी कर्मचारियों के लिए पोर्टल पर अपलोड करने के लिए खुला है, जो स्टेट लेवल पर दिए जाएंगे और हर जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट-लेवल अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दिए जाएंगे। कोई भी डिपार्टमेंट अपने-अपने डिपार्टमेंट में एक से ज़्यादा स्कीम के लिए कर्मचारी का नाम प्रस्तावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ अवॉर्ड सर्टिफिकेट और नकद इनाम दिया जाएगा। इससे संबंधित विस्तार से जानकारी एचटीटीपीएस://सीएसहरियाणाडाटजीओवीडॉटइन और हरियाणागुडगवर्नसअवार्डसडाटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध हैं।

Comments