Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


ट्रैफिक पुलिस ने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 दिसंबर : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बना, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। अभियान के तहत ट्रेफिक पुलिस ने वीरवार को टोल प्लाजा के पास वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकार देकर नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने टीम के साथ इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सड़क संकेतों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारणों और उनके दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने के खतरों और परिणामों के बारे में बताया, जिसमें दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटें लगने और जान से हाथ धोने की संभावना शामिल है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने कहा कि सड़क सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है, और जब तक नागरिक स्वयं नियमों के प्रति ईमानदार नहीं होंगे, तब तक दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आ सकती।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जल्दबाजी या लापरवाही में यातायात नियमों की अनदेखी न करें, क्योंकि एक छोटी सी गलती किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सड़क पर यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने में सहयोग करें
उन्होंने बताया कि पानीपत यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।

Comments