दुकान में घुसकर मारपीट व नगदी चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त लोहे की पाइप बरामद.
BOL PANIPAT, 14 दिसंबर : इसराना गांव में 9 दिसंबर की रात किराना दुकान में घुसकर मारपीट व गले से नगदी चोरी की वारदात में थाना इसराना पुलिस ने शनिवार शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इसराना गांव निवासी ओमबीर के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ओमबीर ने मामले में नामजद साथी आरोपी अमित व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ओमबीर ने पुलिस को बताया फरार साथी आरोपी अमित कि इसराना में फास्ट फूड की दूकान है। पड़ोस में किराना की दुकान है। किराना दुकान संचालक की कुछ दिन पहले अमित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी की रंजिश रखते हुए अमित के साथ मिलकर 9 दिसंबर की रात उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी ओमबीर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की पाइप (दड़ी) बरामद कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला:
थाना इसराना में इसराना गांव निवासी गीता पत्नी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी घर में आगे की तरफ परचून की दूकान है। 9 दिसंबर की रात वह और परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। रात करीब 2:30 बजे बाहर से आवाज सुनाई दी कुछ व्यक्ति दूकान के शटर को जोर जोर से पीट रहे थे, और कह रहे थे कि बाहर कोई आदमी मरा हुआ है। बेटे साहिल ने जैसे ही शटर उपर किया तभी अमित पुत्र प्रेम अपने साथ चार-पांच व्यक्तियों को लेकर अंदर आया और सभी ने मिलकर साहिल पर डंडे व नुकीले हथियार से हमला कर दिया। पति धर्मपाल ने छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड मारी। इसके बाद बेटे संदीप को भी डंडों व रॉड से चोट मारी और गल्ले में रखी करीब 2 लाख रूपए चोरी कर लिए। सभी आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर बोलेरो केंपर गाड़ी में सवार हो फरार हो गए। आरोपियों ने उनके उपर गाड़ी चढाने का भी प्रयास किया। थाना इसराना में गीता की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments