चोरी की बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 13 जून 2023, सीआईए थ्री टीम ने सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार साय गश्त के दौरान मित्तल मेगा मॉल के पास मोजूद थी। इसी दोरान टीम को गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी सलीम उर्फ मोनू पुत्र दिलशाद निवासी राम नगर बबैल रोड के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक गत अप्रैल में स्काई लार्क के सामने फ्लाई ओवर पुल के नीचे से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में विजय निवासी देशराज कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी सलीम उर्फ दिलशाद ने पूछताछ में बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को वह चोरीशुदा बाइक को बेचने की फिराक में सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास घूम रहा था। आरोपी सलीम के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments