Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


रास्ता रोककर मारपीट करने के और तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 18, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 18 दिसंबर: थाना तहसील कैंप पुलिस ने फतेहपुरी चौक के पास युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में और तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरेापियों की पहचान विकास नगर निवासी अमन उर्फ भज्जी, राम नगर निवासी साहिल उर्फ डिडा व जगजीवन राम कॉलोनी निवासी सुखदेव उर्फ सुखा के रूप में हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों गुल्लू उर्फ गुलशन निवासी वधावाराम कॉलोनी व मोनू निवासी सेक्टर 13/17 के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी गुल्लू उर्फ गुलशन व मोनू के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है।

यह है मामला
थाना तहसील कैंप में कृष्ण नगर तहसील कैंप निवासी धर्मेंद्र पुत्र अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 27 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। फतेहपुरी चौक हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो आठ दस युवकों ने मिलकर उसका रास्ता रोककर गाली गलौच करते हुए डंडो व तेज हथियार से हमला कर चोट मारी। वह मौके पर ही नीचे गिर गया। इनमें से सुखविंद्र उर्फ सुखा, साहिल उर्फ धीरज, अमन उर्फ भज्जी, साहिल उर्फ डीडा, मोनू मल्होत्रा, दीपक व गुल्लू को उसने पहचान लिया। थाना तहसील कैंप में धर्मेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments