Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक विदेश न जा सका तो लगा लिया फांसी का फंदा. 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 28, 2024 Tags:

BOL PANIPAT : पानीपत जिले के बापौली खंड के युवक ने विदेश जाने की चाहत पूरी न होने व एजेंट द्वारा पैसे न वापिस दिए जाने से परेशान  होकर आत्महत्या कर ली। युवक ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था और इसके  लिए करनाल के रहने वाले एक एजेंट ने उस से 5 लाख रुपए ले लिए थे, लेकिन न तो उसका वीजा लगा और न ही रुपए वापस किये गए । आहत होकर युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने करनाल निवासी आरोपी एजेंट के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह गांव गढ़ी भलौर, बापौली का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है, जिसमें 2 बेटे व एक बेटी है। उसका बड़ा बेटा राहुल 23 साल का था, जोकि 12वीं पास था। करीब 1 साल पहले राहुल ने  विदेश जाने के लिए अपने कागज तैयार करवाए थे। किसी कारण राहुल का ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लग पाया था। वीजा की फाइल रिजेक्ट होने के कारण राहुल मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। इसके बाद राहुल को करनाल के गांव कारसा का रहने वाला एजेंट कुलदीप शर्मा, नीलोखेड़ी में मिला। कुलदीप ने पेपर तैयार करने के नाम पर उस समय  राहुल से 50 हजार रुपए लिए थे। उस वक्त उसने कहा था कि पेपर तैयार होने के बाद उसे साढ़े 4 लाख रुपए देकर जाना। कुछ समय बाद कुलदीप पानीपत आया और राहुल से पैसे लेकर चला गया था।

इसके बाद कुलदीप से वीजा फाइल का स्टेटस पूछा, तो उसने कहा कि फाइल रिजेक्ट हो गई है। राहुल ने उससे रिजेक्शन लेटर मांगा, तो उसने लेटर नहीं दिया। इसके बाद उससे मिलने उसके घर गए, तो उसने कहा कि 6 माह रुक जाओ, वह फिर से वीजा लगवा देगा। वीजा न लगने पर वह पैसे लौटा देगा। बाद में राहुल ने उससे पैसे मांगे तो उसने फिर रुकने को कहा। इसके बाद से उसने फोन नहीं उठाए। जिससे राहुल मानसिक परेशान रहने लगा और उसने फांसी लगा ली।

Comments