हथियार के बल पर केंटर चालक से लूट करने वाले दो आरोपी काबू।
BOL PANIPAT : 1 मार्च 2022, हथियार के बल पर केंटर चालक से लूट करने वाले दो आरोपी काबू। आरोपियो की पहचान ईशु निवासी वीरभवन चुंगी व अंकित निवासी कलंदर चौक पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सोमवार साय सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की जीटी रोड सैक्टर 18 के मोड़ पर संद्विगध किस्म के दो युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित दोनो युवको को काबू कर गहनता से पुछताछ की आरोपियों ने नवम्बर 2021 में बाइक पर सावर होकर जेपी टेक्स टाईल नजदीक गंदा नाला के पास केंटर चालक से पिस्तौल के बल पर मोबाइल फोन व नगदी लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया लूट की उक्त वारदात बारे थाना किला में सुरेश पुत्र भागीरथ निवासी दोहरी मुरैना मध्य प्रदेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। सुरेश ने 26 नवम्बर को थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह गाजियाबाद यूपी में रामसिंह के आयशर केंटर पर ड्राइवर के रूप में नौकरी करता है। 25 नवम्बर की देर साय करीब 11 बजें वह यूपी गाजियाबाद की लोहा मंडी से केंटर में मैदा लोड कर पानीपत के लिए चला था।
केंटर को पानीपत में कुटानी रोड पर एस.बी फूड फर्म के यहा खाली करना था। सुबह करीब साढे 3 बजे वह पानीपत में जेपी टैक्स टाईल गंदा नाला के पास पहुंचा तो पीछे से दो अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। युवकों ने बाइक को केंटर के सामने खड़ी कर उसको केंटर से नीचे उतारा और पिस्तौल के बल पर उससे मोबाइल फोन, 9 हजार रूपए, केंटर की चाबी व ड्राईविंग लाईसेंस की फोटो कॉपी छीनकर फरार हो गए।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार दोनो आरोपियो को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश किया। लूटा गया मोबाइल फोन व नगदी बरामद करने व अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

Comments