नर सेवा ही नारायण सेवा : प्रवीण जैन
BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज 24 दिसंबर बुधवार को राधा स्वामी सत्संग आश्रम दिनोद में आस पास की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों व महिलाओं को गर्म कपड़े वितरण कर इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान की शुरुआत अध्यक्ष प्रवीण जैन ने की. जैन ने कहा समाज सेवा संगठन हर वर्ष सभी के सहयोग से झुग्गी झोपड़ी में स्लम बस्तियों में भट्टे पर बच्चों महिलाओं को गर्म कपड़े वितरण करता है जिसकी शुरुआत आज मेहराना के आस पास झुग्गियों में रहने वाले बच्चों से की और आगे ये अभियान 14 जनवरी मकर संक्रांति तक चलता रहेगा जैन ने कहा हम सब घरों में रहते हैं फिर भी ठंड लगती है और जो बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गियों में रहने वाले बच्चों का क्या हाल होता होगा हम सबका फर्ज बनता है ऊपर वाले ने हमे दिया है हम सबको जरूरत मंद का सहयोग करना चाहिए नर सेवा ही नारायण सेवा है संगठन देने के लिए दान लेने के लिए ज्ञान की राह पर चल रहा है और जिस किसी साथी की नॉलेज में ऐसे बच्चे हो जिनको गर्म कपड़े की जरूरत है 9812863034 पर संपर्क करें हमारी कोशिश रहेगी ज्यादा से ज्यादा जरूरत मन्द का सहयोग कर सके मौके पर अध्यक्ष प्रवीण जैन कोषाध्यक्ष कैलाश जैन सह कोषाध्यक्ष अमित जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे

Comments