Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


समाज सेवा संगठन की ओर से देशराज कालोनी में रहने वाले बच्चो को 500  गर्म सूट व औरतों को गर्म शाल वितरण की : प्रवीण जैन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 2, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज मंगलवार को देशराज कॉलोनी  में रहने वाले बुजुर्ग औरतों व बच्चों को गर्म जैकेट व शाल वितरण की मुख्य अतिथि अभय ने अभियान की शुरुआत की. अभय जैन ने कहा समाज सेवा संगठन ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व शाल वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है हम सबको ऐसे संगठन का सहयोग करना चाहिए
 संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन की ओर से इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान के तहत आज देशराज कालोनी में रहने वाले बच्चो को 500  गर्म सूट व औरतों को गर्म शाल वितरण की.  जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है हमे जो जरूरतमंद बच्चो को गर्म सूट  व औरतों को गर्म शाल वितरण करने का मौका मिला। हम सबका फर्ज बनता है ऊपर वाले ने हमे दिया उसमे से कुछ अंश निकाल कर जरूरतमंदों की सेवा में लगाए। शास्त्रों में भी वर्णन है।  कुछ दिन पहले देशराज कॉलोनी से फोन आया था यहां पर लेबर के बच्चों को गर्म सूट जैकेट व औरतों को शाल की जरूरत है इसी जरूरत को देखते हुए आज गर्म कपड़े वितरण किए
और अगर किसी की भी नजर में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है तो 9812863034 पर सम्पर्क करें  . गर्म कपड़े वितरण अभियान 17 दिसंबर रविवार से शुरू होकर से 14 जनवरी रविवार मकर संक्रान्ति तक चलेगा।  जैन ने कहा सर्दी का मौसम है। बहुत बुजुर्ग औरत बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते और स्लम बस्तियों में मजदूर परिवार रहते हैं जो नए गर्म  कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं होते जबकि हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी सर्दी नही जाती हम सबका फर्ज बनता है। ऊपर वाले ने हमे दिया है,जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए 
जैन ने कहा संगठन की कोशिश रहती हैं,ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद की सेवा होनी चाहिए। संगठन समय समय पर स्कूल में झुग्गी झोपड़ी में स्लम  बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है,संगठन की कोशिश रहती हैं जरूरत की जगह ही गर्म कपड़े वितरण किए जाए। और से जरूरत की जगह वाटर कूलर लगाना जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना दिव्यांगों को व्हीलचेयर हाथ रिक्शा बैसाखी वितरण करना जरुरत मंद के इलाज करवाना स्कूलों में वर्दी व स्टेस्नरी वितरण करना समय समय भंडारे लगाना व जरुरत मंद का सहयोग करने की कोशिश रहती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है मौके पर प्रवीण जैन ,अमित जैन, प्रमोद जैन राजेंद्र जैन नीरज जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments