मोबाइल स्नेचिंग करने का आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल बरामद.
BOL PANIPAT , 27 दिसंबर: सीआईए वन पुलिस टीम ने रसलापुर गांव में फैक्टरी से पैदल घर जा रहे श्रमिक से मोबाइल स्नेचिंग करने वाले आरोपी को शुक्रवार शाम जीटी रोड स्थित भोड़वाल माजरी फ्लाई ओवर पूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के अंगवानपुर गांव निवासी प्रमोद के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक जीटी रोड स्थित भोड़वाल माजरी फ्लाई ओवर पूल के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रमोद पुत्र जय भगवान निवासी अगवानपुर सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 11 नवंबर की देर शाम बाइक पर सवार होकर रसलापुर गांव में फोनेक्स कंपनी के नजदीक पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन स्नेचिंग करना स्वीकारा। मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में विजय पुत्र संतोष निवासी हथाई मुजफ्फरनगर यूपी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी प्रमोद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व स्नेच किया मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments