Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस रिमांड के दौरान छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 7, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आरोपीयान रहमान उर्फ सलीम पुत्र मोहम्मद हारूण वासी गीता कॉलोनी नूरवाला पानीपत व राहुल उर्फ भोला पुत्र राजेन्द्र वासी गीता कालोनी नूरवाला पानीपत जिन्होने अपने अन्य साथी शाहरूख पुत्र ईसाक अंसारी निवासी गीता कालोनी नूरवाला के  साथ मिलकर दिनांक 16.09.2023 की रात के समय करीब 10.00 बजे बरसत रोड गाँव चन्दौली के बस अड्डा से पहला जयनारायण क्लिनिक पर RMP डाक्टर की गर्दन पकड़ कर उसको बेसुध करके डा0 से 10000/- रुपये व उसका मोबाईल व दुकान के बाहर खङी उसकी मोटर साईकिल छीन कर ले गये थे। इस वारदात के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता तेजबीर पुत्र रणधीर सिंह वासी गांव खोतपुरा जिला पानीपत की शिकायत पर अभियोग संख्या 358 दिनांक 17.09.2023 धारा 379B, 34 IPC थाना सैक्टर 13/17 पानीपत अंकित है।

आरोपी  रहमान उर्फ सलीम व राहुल उर्फ भोला को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दिनांक 05.12.2023 को गिरफ्तार करके दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया । पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी रहमान से शिकायतकर्ता का छीना हुआ मोबाइल फोन महलाणा रोड सोनीपत से बरामद किया गया व आरोपियों के फरार चल रहे अन्य साथी शाहरुख के ठिकानों पर भी रेड की गई तथा आरोपी रहमान उर्फ सलीम उपरोक्त ने घरौण्डा में भी एक दुकानदार के साथ इसी तरह की लूट एक अन्य वारदात करने बारे अपना अपराध स्वीकारा है और बताया है कि डॉक्टर से छीनी हुई मोटरसाइकिल उन्होंने पकड़े जाने के डर से घरौंडा में ही छोड दी थी और मौका से भाग गये थे। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश करके जिला जेल पानीपत में बंद करा दिया है।

Comments