सावित्री बाई फुले ने आधुनिक भारत की पहली महिला शिक्षक बन महिला शिक्षा एवं समानता की अलख जगाई – कोमल सैनी
-स्वाभिमान से जीने के लिए शिक्षित बनो,शिक्षा ही व्यक्ति का सच्चा गहना – कोमल सैनी
BOL PANIPAT : 3 जनवरी (समालखा) पानीपत : सावित्रीबाई फुले एक ऐसी महिला थी जिन्होंने सेवा और शिक्षा के माध्यम से समाज के परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया ये शब्द मेयर कोमल सैनी ने आईसीएस कोचिंग सेंटर समालखा में महात्मा ज्योतिबा फुले जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित माता सावित्री बाई फुले जयंती पर आयोजित स्मरण दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कही।
समालखा पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल, पार्षद रेनू धीमान,पार्षद संजय गोयल एवं सेंटर संचालिका सीमा शहरावत ने स्थानीय लोगों एवं विद्यार्थियों के साथ मेयर कोमल सैनी का पुष्पगुच्छ देकर एवं पुष्प मालाएं पहनाकर मेयर कोमल सैनी का जोरदार स्वागत किया।मेयर कोमल सैनी ने माता सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कोमल सैनी ने स्थानीय लोगों एवं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले की जयंती पर, हम एक ऐसी महान महिला को याद कर रहे हैं, जिन्होंने सेवा और शिक्षा के माध्यम से समाज के परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले समानता, न्याय और करुणा के सिद्धांतों के प्रति समर्पित थीं। फुले का दृढ़ विश्वास था कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन है और उन्होंने अपना जीवन ज्ञान व शिक्षा के माध्यम से लोगों के जीवन को बदलने के लिए समर्पित किया।वंचित और हाशिए पर खड़े लोगों की देखभाल में फुले की सेवा मानवता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना हुआ है। मेयर ने कहा कि फुले की दूरदृष्टि समावेशी और सशक्त समाज के निर्माण में राष्ट्र के प्रयासों का मार्गदर्शन करती रहेगी।भारत की पहली महिला शिक्षिका बन उन्होंने महिलाओं, विशेष रूप से वंचित समूहों की महिलाओं को शिक्षित करने में अग्रणी भूमिका निभाई।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी महात्मा ज्योतिबा फुले,माता सावित्री बाई फुले एवं बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए अंतोदय की भावना से समाज के हर नागरिक की सेवा एवं समृद्धि के लिए काम कर रहे हैं।
मेयर कोमल सैनी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। कोमल सैनी ने कहा कि आज प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची के हर योग्य अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी मिल रही है। इसलिए युवाओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में एडवोकेट रामदास अम्बेडकर नें भी माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला. मंच संचालन समिति के सचिव दलबीर आर्य ने किया.
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुछछल,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप जांगडा, समिति के प्रधान सतबीर सैनी, सचिव दलबीर आर्य, रामदास, सतीश सैनी, जगदीश सैनी, हरमन हैरी, सतपाल सैनी, मोहित आदि उपस्थित रहे

Comments