Saturday, September 12, 2026
Newspaper and Magzine


क्षत्री वंशी  सुनार सभा की बैठक में सर्व सम्मति से प्रमोद चोपड़ा को प्रधान चुना गया।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 4, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 4 जनवरी 2026, तहसील कैम्प स्थित विद्या पब्लिक स्कूल में क्षत्री वंशी  सुनार सभा की एक बैठक हुई। इस बैठक में लगभग 30 लोगों ने भाग लिया और सर्व सम्मति से प्रमोद चोपड़ा को प्रधान चुना गया। प्रमोद चोपड़ा ने सुनार सभा के नियम बताए और सभा बनाने का कारण समाज उत्थान के लिए कार्य करना बताया। इस कार्य के लिए उपस्थित सभी ने अपनी सहमति दी। प्रमोद चोपड़ा ने कहा कि समाज के सभी वर्गाें की सभाएं व संस्थाए हैं लेकिन अभी तक सुनार बिरादरी की कोई ऐसी संस्था नहीं बन पाई जिससे सुनार बिरादरी का उद्धार हो सके। उन्होंने कहा कि इस सभा में समान विचारधारा के लोगों को ही पदाधिकारी व सदस्य बनाया जाएगा जो समाज के लिए अच्छे विचार रखते हों और समाज हित के लिए कुछ करने का भाव हो।शरारती, चरित्रहीन, रिश्वतखोर, झगड़ालू, अपराधी किस्म के लोगों को सभा में कोई स्थान नहीं दिया जाएगा। सभा समाज के गरीब वर्ग, पीड़ित, पढ़ने वाले बच्चों की तन मन धन से सेवा करेगी। सच्चे व्यक्ति का साथ देगी भले ही वो किसी भी जाति समुदाय से हो । प्रधान बनने के बाद प्रमोद चोपड़ा ने सभा की कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया। जिसमें वेद प्रकाश चोपड़ा व हरीश  मल्होत्रा को सरपरस्त मनोनीत किया गया । कंवर कृष्ण  लूथरा व केवल वर्मा को उप-प्रधान, कमल नयन वर्मा सचिव, जगदीश  चोपड़ा कोषाध्यक्ष, नरेन्द्र वर्मा कानूनी सलाहकार, टेकचन्द सोनी को सर्व सम्मति से प्रबन्धक नियुक्त किया गया। इनके अतिरिक्त कवंर भान वर्मा, दिनेश  वर्मा, अमन चोपड़ा, किशोर वर्मा, किषोर मल्होत्रा, नारायण दास वर्मा, विजय सहगल, सुभाष  सोनी, बन्टी वर्मा, कंवर भान सम्मी, बाॅबी वर्मा, डाॅ मनोहर लाल, मोहित सम्मी, टोपन दास वर्मा, सिम्पी, प्रवेश  सोनी, रवि मल्होत्रा, सुरेन्द्र चोपड़ा, विनोद वर्मा व देव वर्मा को भी सभा में शामिल किया गया। सरपरस्त हरीश  मल्होत्रा ने बताया कि आने वाले समय में सबसे पहले परिवार मिलन समोराह किया जाएगा जिसमें समाज के सभी परिवारों को शामिल किया जाएगा व 75-80 वर्ष  से अधिक आयु के बुजुर्गाें को पगड़ी पहना कर व औरतों को शॉल  औढ़ाकर व माला डाल कर सम्मानित किया जाएगा व समाज के उच्च पदों पर आसीन बच्चों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। सभी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए अपनी सहमति दे दी।

Comments