Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


  राज्य  के 60 पुरुष एम.पी.एच.डब्लू को स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति करने के आदेश जारी.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 20, 2025 Tags: , , , ,

-स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ ने आदेश का स्वागत किया 

BOL PANIPAT : 20 सितंबर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार द्वारा राज्य  के 60 पुरुष एम.पी.एच.डब्लू को स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर पदोन्नति करने के आदेश जारी कर दिये। इस आशय के आदेश कल देर सांय महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा द्वारा कार्यालय आदेश पत्र क्रमांक वी0बी0डी0/एम-1/2025/4396-4504 के माध्यम से राज्य के सभी सिविल सर्जन को जारी करते हुए निर्देश दिये  है कि अब उक्त कर्मचारी स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों पर कार्य करेगे। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, महासचिव सतपाल खासा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसो. की प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी व महासचिव सहदेव आर्य ने पदोन्नति का स्वागत करते हुए महिला एम0पी0एच0डब्लू0 की पदोन्नति भी तुरंत जारी करने की मांग की है।
  आज प्रदेश के जिन पुरूष एम0पी0एच0डब्लू को पदोन्नत किया गया है उनमे नूर मोहम्मद को शिशववाल जिला हिसार , सुरेन्द्रपाल को ऐलनाबाद, दीपक कुमार को अग्रोहा, विपिन कुमार को छछरोली, विरेन्द्र सिंह को साहा, सुरेन्द्र सिंह को खोल, संजीव कुमार को भौरा कला, इन्द्रजीत को पटली हाजीपुर, बलजीत सिंह को सीवन, हरीकेश को न्योली कला, जगमेन्द्र को खैराती खेडा, राजकुमार को, मोरनी, दिनेश कुमार को, तिगांव, नरेश कुमार को पटौदी, चन्द्रप्रसाद को बावल, ईश्वर सिंह को, बडखल, कर्मबीर को मीरपुर रेवाडी, देवी सिंह को काम्बी, विजय सिंह को दोचाना, राजपाल सिंह को बडसन करनाल, विजय सरोहा को पाली फरीदाबाद, नरेश कुमार को अम्बाली, प्रेमसिंह को तलवन्डी रूखा, पवन कुमार को बडोपल, रामतिलक को भैाडा कला गुरूग्राम, सजयकुमार को नखरोला , कर्मसिंह को मानेहरू, रणबीर सिंह को अमीन, सुनील कुमार को कौल, आजाद सिंह को खोल रेवाडी,  सुभाष चन्द्र को जाखल, दयानन्द को फतेहपुर बिलोच, सुरजीत सिंह को कलसाना, ललित कुमार को दौलतपुर , हंसराज को सगवाडी , अवनी तीर्थ को भुराना, सतीश कुमार को बचौड, इन्द्रजीत को सेहलंग , धर्मराज को पनहेडा खुर्द , नरेश कुमार को हथीन, रामभगत को बडोपल, रमेश कुमार को बरोट , दलीप सिंह को नाहड, राजबीर यादव को धारूहेडा, छोटेलाल को नाहरपुर , दर्शनकुमार को पाडला, विरेन्द्र कुमार को पल्ला, रवि तंवर को हसंनपुर , अशोक कुमार को ददलाना, जितेन्द्र कुमार को घघोला , सुरेन्द्र सिंह को कालावाली, नरेन्द्र कुमार को पालडा, अजीतकुमार को बडौली जिला पलवल, पूर्णचन्द को भटटू कला, इन्द्रजीत को बारना , सुरजीत सिंह को भिवानी, सन्दीप सिंह को गंगोला , कपूर सिंह को अकेरा मीरपुर, महीपाल को धामलवास, और सुनील कुमार को कोट खिजराबाद जिला यमुनानगर मे नियुक्त किया

Comments