360 युवाओं को रक्तदान करने वा नशे से दूर रहने के लिये जागरूक करते हुये शपथ दिलवाई गई।
BOL PANIPAT : 5 जनवरी। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डॉ0 विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व हरियाणा रैडक्रास के उपाध्यक्ष अंकुश मिगंलानी और महासचिव डा0 सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला रैडक्रास सोसाईटी सचिव गौरव राम करण की अगुवाई में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 360 युवाओं को रक्तदान करने वा नशे से दूर रहने के लिये जागरूक करते हुये जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द द्वारा शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर प्रवक्तागण सोनिया शर्मा, कला भारद्वाज, सहित जसमेर सिंह, अमित कुमार कार्यालय के कर्मचारीगण व स्वंयसेवक मौजूद रहे।
सचिव गौरव राम करण ने बताया कि रैडक्रास युवाओं/युवतिओं को प्रशिक्षण के साथ-2 समाज सेवा से जोडऩे हेतु जागरूक किया जाता है। इसी कड़ी में आज जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द द्वारा जागरूकत करते हुये कहा कि युवा पीड़ी देश का भविष्य है। प्रत्येक युवा को समाज सेवा में आगे आना चाहिये ताकि अच्छे समाज का निर्माण हो सके। हम रक्तदान से किसी अंजान व जरूरमंद व्यक्ति की जान को बचा सकते है। एक स्वस्थ व्यक्ति जिसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच में है व उसका वजन 50 किलोग्राम है और उसमें हिमोग्लोबिन की मात्रा 12.5 ग्राम या उससे अधिक है तथा उसके पिछले 6 महीने में कोई बड़ा आपरेशन या बीमारी का ईलाज ना हुआ हो, तो वह रक्तदान कर सकता है।
उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार यानि 90 दिनों के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है और किसी भी अंजान व जरूरमंद व्यक्ति की जान को बचा सकता है। यदि हम सभी साल में कम से कम दो बार रक्तदान करें तो किसी भी जरूरमंद बीमार व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाया जा सकता है। उन्होनें युवाओं को जागरूक करते हुये कहा कि नशे के कारण व्यक्ति अपने परिवार, समाज वा मानसिक-आर्थिक तौर पर पिछड़ जाता है तथा नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रभावों से अवगत करवाया।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने कहा कि हमें नशा करने वाले व्यक्तियो ंको जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोडऩा चाहिये, ताकि वह भी नशा छोडक़र स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। हमें स्वंय नशे का ना कहकर और रक्तदान करने हेतु अन्य लोगों को जागरूक करना चाहिये, ताकि समाज से इस अभिशाप को मिटाया जा सके। उन्होनें युवाओं को प्रेरित करते हुये कहा कि हमें रक्तदान हेतु कुछ विशेष दिन जैसे जन्म दिन, शादी की सालगिरा, माता-पिता के जन्म दिन के उपलक्ष्य इत्यादि के दिन को रक्तदान के लिये निर्धारित किया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति रैडक्रास द्वारा लगाये जा रहे रक्तदान शिविरों में या रक्त बैंक, रैडक्रास भवन, पानीपत में रक्तदान कर सकता है।

Comments