Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


खेत में बने कमरे में जुआ खेल रहे 8 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 41 हजार 620 रूपए की नकदी. 2 जोड़ी ताश पत्ते व 7 मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 जनवरी: थाना समालखा थाना की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने महावटी गांव के खेत में बने कमरे में जूआ खेल रहे आठ युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त दो जोड़ी ताश पत्ते, दाव पर लगी 41 हजार 620 रूपए की नकदी व 7 मोबाइल फोन बरामद हुए है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाइवाली सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत बुधवार को हथवाला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राणा प्रताप की एक टीम गश्त के दौरान महावटी गांव में थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की सात/आठ युवक महावटी गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र मांगे राम के खेत में बने कमरे में बैठकर पैसे दाव पर लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे है।
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खेत में बने कमरे के पास खड़े होकर आवाज सुनी। अंदर से एक युवक की आवाज सुनाई दी उसकी 100 रूपए की चाल, दूसरे की आवाज सुनाई दी उसकी 200 रूपए की चाल, तीसरे की आवाज सुनाई दी उसकी 300 रूपए की चाल। पुलिस टीम ने कमरें में जुआ खेल रहे आठ युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 41 हजार 620 रूपए की नकदी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राक्सेडा निवासी नफीस खान, मोहम्मद शमीम, नसीम अली, राजू, नसीम अली उर्फ बोदा, महावटी निवासी बलराज, बसाडा निवासी प्रवीन व बिलासपुर निवासी तेजबीर के रूप में बताई।
आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पानीपत पुलिस ने आमजन से अपील कि है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी, अवैध शराब व जुआ संबंधित सूचना मिलने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, या संबंधित थाना चौकी में पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments