Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने हथवाला गांव और समालखा के वार्ड 15 व 16 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 23, 2026 Tags: , , , , ,

नशा गतिविधियों की सूचना MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या संबंधित थाना को दे, सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी : डीएसपी नरेंद्र सिंह

BOL PANIPAT , 23 जनवरी:पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने शुक्रवार को गांव हथवाला और समालखा के वार्ड 15 व 16 में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस टीम ने इस दौरान नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान बारे विस्तार से बताया।

अभियान के जिला में नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से शरीर का नुकशान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। यह न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि युवाओं का भविष्य भी अंधकारमय कर देता है। युवा देश का भविष्य है। युवा पढ़ाई के साथ खेल और अपने सपनों में ध्यान लगाए, नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहे।
उन्होंने कहा कि यदि गांव में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या नशा बेचने व करने की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशे से संबंधित कोई भी सूचना MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे, ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

Comments