डीटीपी इन्फोर्समेंट सुमित मलिक की बड़ी कार्रवाई – 8 अवैध कॉलोनियों को गिराया
BOL PANIPAT : 30 जनवरी। डीटीपी इन्फोर्समेंट सुमित मलिक ने जानकारी देते हुए बताया की विगत दो दिनों में डीटीपी की ओर से गांव मनाना, गढ़ी छज्जू, पावती, जौरासी सरफ खास, खेड़ी नांगल और सिवाह, तहसील समालखा और पानीपत की राजस्व संपत्तियों में अतिक्रमण हटाने का अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।
उन्होंने बताया की अभियान के दौरान कुल 8 अवैध कॉलोनियों को गिराया गया, जिसमें 8 अवैध / निर्माणाधीन संरचनाएं/लगभग 35 डीपीसी,4 चारदीवारी, सीमांकन और पूरा कच्चा सडक़ नेटवर्क। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई 6 जेसीबी मशीनों की मदद से की गई। अभियान के दौरान कुल लगभग 52 एकड़ क्षेत्र को कवर किया गया।

Comments