रक्तदान शिविर 14 जून को
BOL PANIPAT , 12 जून। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव गौरव में जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व डॉ मुकेश अग्रवाल भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के दिशा निर्देशन मे 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम तथा एक रक्तदान शिविर का आयोजन सिविल हॉस्पिटल में किया जाएगा।
सचिव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि रक्तदान करने वाले या उससे जुड़ी संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। राज्य शाखा से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में सर्वाधिक शिविरों के आयोजन या सर्वाधिक इकाइयां एकत्रित करने वाली संस्थाओं व जिले के स्टार ब्लड डोनर जिसमें महिलाओं में जिन्होंने लगभग 20 बार रक्तदान किया है व पुरुषों में जिन्होंने 25 बार से अधिक रक्तदान किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन जिन संस्थाओं ने पिछले वर्ष 2022-23 में रक्तदान शिविर के आयोजन में सहयोग दिया उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 14 जून को स्थानीय जन सेवा दल कार्यालय, सिविल हस्पताल में आयोजित किया जाएगा इस दौरान रेडक्रोस सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सचिव ने अपील की कि जो भी संस्थान व स्टार ब्लड डोनर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते है तथा ऐसी महिलाएं जिन्होंने 20 बार व पुरुष जिन्होंने 25 से ज्यादा बार रक्तदान किया है – वो अपने प्रणाम पत्रों की छायाप्रति 13 जून तक जिला रेडक्रॉस कार्यलय में 1 बजे तक जमा करवा सकते हैं किसी प्रकार की जानकारी हेतु कार्यालय अधीक्षक के दूरभाष नंबर 9466619940 तथा जिला प्रशिक्षण अधिकारी के दूरभाष नंबर 9416494782 पर संपर्क किया जा सकता है।

Comments