बाइक चोरी के दो आरोपियों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ. चोरी की एक बाइक बरामद .
BOL PANIPAT , 01 फरवरी: समालखा चौकी पुलिस की टीम ने बाइक चोरी के दो आरोपियों को शनिवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट लाकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। सोनीपत जिले के घसौली गांव निवासी आरोपी दिलबाग पुत्र रणबीर व आशु पुत्र राजबीर बाइक चोरी के अन्य मामलों में सोनीपत जेल में बंद थे।
समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई अनिल ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोनीपत जिले की गन्नौर सीआईए पुलिस की टीम ने दिसंबर 2025 में बाइक के मामलों में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों से पानीपत थाना समालखा क्षेत्र की बाइक चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ था। गन्नौर सीआईए पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।
समालखा चौकी पुलिस की टीम शनिवार को दोनों आरोपियों को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर 5 सितंबर 2025 को समालखा में देव हॉस्पिटल के बाहर से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में पट्टीकल्याणा गांव निवासी हिमांशु पुत्र मुकेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने चोरी की बाइक गन्नौर में किराए के कमरे में छुपाकर खड़ी की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गन्नौर में किराए के कमरे से चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद कर रविवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Comments