Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी तक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 2, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 2 फरवरी। जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों, श्रेष्ठ ग्राम पंचायतों और श्रेष्ठ स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए राज्य पुरस्कार 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। पोर्टल आगामी 5 फरवरी तक खुला रहेगा।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आवेदन संख्या कम होने के कारण फिर से आवेदन प्रक्रिया आरंभ की गई है। इन पुरस्कारों की श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सैंचुरीनियर अवार्ड, श्रेष्ठ मातृ पुरस्कार, साहस एवं वीरता पुरस्कार, जीवनकाल उपलब्धि पुरस्कार, वरिष्ठ कलाकार पुरस्कार चित्रकार, मूर्तिकार, संगीतकार, गायक, नर्तक, नर्तकी, वरिष्ठ खेल प्रतिभा पुरस्कार शामिल हैं। इस श्रेणी में वरिष्ठ नागरिकों और कलाकारों को 50 हजार से 20 हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रेष्ठ ग्राम पंचायत, श्रेष्ठ स्वयंसेवी संस्था, श्रेष्ठ वृद्धाश्रम एवं श्रेष्ठ डे केयर सैंटर के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे।

Comments