Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


प्रदेश भर में सभी फिरनियों पर लगेगी स्ट्रीट लाईटें: पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 17, 2024 Tags: , , , ,

-मंत्री ने बलाना में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनियों की भूमि का किया निरीक्षण
-मांडी में फिरनी पर स्ट्रीट लाईट का किया शुभारंभ
-1 हजार गांवों में होंगे महिला संस्कृतिक केंद्र स्थापित

BOL PANIPAT , 17 दिसंबर। पंचायत विकास एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बलाना में प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी की भूमि का जायजा लेने के बाद कहा कि अगर सरकार का यह प्रोजेक्ट फाईनल होता है तो लोगों को इसका अच्छा खासा लाभ मिलेगा। मंत्री के साथ हरियाणा पंचायती राज विभाग के निदेशक डी.के बेहरा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इसी कड़ी में मंत्री ने मांडी गांव में फिरनी पर स्ट्रीट लाईट का शुभ आरंभ किया।
    मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की 1 हजार फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करेगी। 1 हजार गांव में महिला संस्कृति केंद्र की स्थापना की जाएगी। मंत्री ने कहा कि गांंव में मूल भूत सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है।
    मंत्री ने कहा कि गांव में बच्चों के स्वस्थ्य को ध्यान में रखते हुए ढाई हजार जीम लगाये जाएगें। पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहें इस पर कार्य किया जा रहा है। 80 प्रतिशत से ज्यादा गांव में सरकार के प्रयासों से 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।
     मंत्री ने कहा कि वे 7वीं बार चुनकर आये है। लोगों की भावनाओं पर खरा उतरेंगे। उनके जीवन का एक ही मकसद है। आम जन की सेवा करना व उनकी दुख तकलीफ को दूर करना।
    इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, पंचायती राज के चीफ इंजीनियर यशवीर पंवार, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, टाऊन प्लानिंग अधिकारी पंकज, डीडीपीओ मनीष मलिक, बीडीपीओ विवेक, सामाजिक कार्यकर्ता रंजिता कौशिक के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments