Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम सीजेएम ने मार्च 2023 माह में जिला जेल में लगाई दूसरी लोक अदालत

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 15, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मार्च। माननीय न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह, न्यायधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत सुदेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बुधवार 15 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने मार्च 2023 माह में जिला जेल, पानीपत में कैदियों के लिए दूसरी विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया।  सीजेएम अमित शर्मा ने कैदियों की समस्याओं को सुना व जेल अधीक्षक को उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इस लोक अदालत में  14 मामले रखे गए, जिनमें से 6 मामलों का निपटारा किया गया।  आरोपियों को हिरासत से रिहा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला जेल अधीक्षक देवी दयाल जेल मौजूद रहे।

Comments