Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


यूजीसी नेट में मीनू ने हासिल की ऐतिहासिक सफलता

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,8 फरवरी: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में अंग्रेज़ी विषय से प्रतिभाशाली छात्रा मीनू ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। इस उपलब्धि के साथ स्मृति जूनियर रिसर्च फेलोशिप एवं सहायक प्रोफेसर पद के लिए चयनित हुई हैं।
मीनू के पिता जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अधीक्षक पद पर कार्यरत हैं। पूरा विभाग में खुशी की लहर है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील बसताडा और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने
बधाई दी।
विदित रहे कि मीनू ने परीक्षा में 300 में से 198 अंक अर्जित किए। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा में देशभर से 94,646 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से मीनू ने शीर्ष स्तर का प्रदर्शन किया
मीनू के पिता सतीश जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता शकुंतला गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार, विभाग और जिले में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर पिता सतीश ने कहा कि
बेटी की इस सफलता से हमें गर्व महसूस हो रहा है। उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन का यह परिणाम है। परिवार ने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और आज उसका सपना साकार हुआ है।
माता शकुंतला ने भावुक होते हुए कहा, “मीनू शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है। ईश्वर की कृपा और उसकी मेहनत ने आज हमें यह खुशी दी है। हर माता-पिता का सपना होता है कि उनकी संतान आगे बढ़े, और आज वह सपना पूरा हुआ है।”
अपनी सफलता पर मीनू ने कहा यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, सांस, ससुर, पति शिक्षकों और मार्गदर्शकों के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। मैंने निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी की। मेरा लक्ष्य अब शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर शिक्षा जगत में सकारात्मक योगदान देना है।
मीनू की इस उपलब्धि पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Comments