अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 21 फरवरी : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने छाजपुर गंदा नाल पटरी पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कि पहचान छाजपुर कला निवासी शुभम उर्फ जाहरी के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान चौटाला रोड स्थित छाजपुर कट पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक छाजपुर गंदा नाला पटरी पर पैदल सनौली रोड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत छाजपुर गंदा नाला की पटरी पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक गंदा नाला पटरी पर कुराड़ गांव की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ मे युवक ने अपनी पहचान शुभम उर्फ जाहरी पुत्र राजेंद्र निवासी छाजपुर कला के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेटर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उक्त अवैध देसी पिस्तौल उसे करीब 5 महीने पहले छाजपुर गंदा नाला की पटरी पर पड़ा मिला था। पिस्तौल को उठाकर वह घर ले गया और बाद में दोस्तों में रौब दिखाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी शुभम उर्फ जाहरी के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments