अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने संवेदनशील व अतिसंवेदशील बूथों का निरीक्षण किया
BOL PANIPAT : 18 अक्तूबर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। जिस संबंध में सुरक्षा संबंधित तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से जुट गया है। मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास को साथ लेकर गांव बाल जाट्टान, धर्मगढ़ व रेरकला में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठकर कर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान करने का आह्वान किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो, इसके लिए जिला पुलिस पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों व गांवों का दौरा कर समय रहते सुरक्षा के सभी पुख्ता बंदोबस्त किये जा रहे है। सभी थाना प्रभारी व चौकी इंचार्जों को उनकी जिम्मेवारियां सौंप दी गई है। इसी संदर्भ में आज उन्होंने थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामनिवास के साथ क्षेत्र में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का दौरा करने के साथ ही गांव के मौजिज लोगों के साथ बैठक कर सुरक्षा सबंधि बिंदूओं बात कर सभी से सहयोग की अपील है कि वे क्षेत्र में चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था को बनाकर रखे। सभ्य नागरिक होने का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण चुनाव व निष्पक्ष मतदान कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। किसी भी सूरत में कानून व शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। किसी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नही की जाएगी।

Comments