मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू. झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 6 अप्रैल 2022, मोबाइल फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू, झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया उनकी टीम ने फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को काबू कर कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र सुरेंद्र, शिव कुमार पुत्र बलबीर व राजेंद्र पुत्र पाला राम निवासी सिवाह पानीपत के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया मंगलवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की चोटाला रोड पर संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे बाइक सहित तीनो आरोपियों को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने अप्रैल 2021 में सैक्टर-29 में फ्लौरा चौक के पास पैदल जा रहे एक युवक से मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सैक्टर-29 में लोकेश पुत्र रामेहर निवासी नाथूपुरा दिल्ली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। लोकेश ने थाना औद्योगिक सैक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह पानीपत में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। 6 अप्रैल 2021 की देर साय वह ड्यूटी पर जा रहा था तो रास्ते में फ्लौरा चौक के पास अज्ञात तीन युवक एक बाइक पर सावर होकर आए और उससे मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने लोकेश की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ झपटमारी की विभिन्न धाराओ के तहत थाना औधोगिक सैक्टर-29 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया झपटा गया उक्त मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग की बाइक गिरफ्तार तीनो आरोपी आकाश, राजेंद्र व शिवकुमार के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने तीनो आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से तीनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments