Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


“ग्रीन-इंडिया”थीम पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी पी जी महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट की तरफ से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसका थीम “ग्रीन-इंडिया” रहा। शिविर का प्रारंभ योगाभ्यास से हुआ, जिससे सभी स्वयंसेवकों को एकाग्रता का संदेश दिया गया।
कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि पेड़ लगाएं, जीवन बचाएं और हरित भारत का निर्माण करें। हरित भारत के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करना होगा।
व्याख्यान सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. सुनीता रानी रहीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को समझाया कि स्वच्छ और हरित भारत के लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। डॉ. सुनीता ने आगे कहा कि “प्रकृति हमें जीवन देती है और हमारा कर्तव्य है कि हम उसे संजोकर रखें। युवाओं को केवल पेड़ लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठानी चाहिए।”
एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी खुशबू ने कहा कि “इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाना है। जब युवा जागरूक होंगे, तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और हम एक स्वस्थ समाज की नींव रख पाएंगे।”
शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्वक विभिन्न औषधीय और छायादार पौधों का रोपण किया। स्वयंसेवकों ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि भविष्य में उनकी उचित देखभाल और सिंचाई करने की शपथ भी ली।
सभी स्वयंसेवकों के लिए इस शिविर में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने ग्रीन इंडिया-हरित भारत पर विभिन्न स्लोगन लिखकर यह संदेश दिया कि पेड़ बचाओ-प्रदूषण हटाओ। पर्यायवरण संरक्षण पर बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्राचार्या डॉ. शशिप्रभा मलिक, डॉ. सुनीता रानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुश्बू, कुलदीप द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। सायंकालीन सत्र में विभिन्न खेलकूद गतिविधियां करवाई गई।

Comments