Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


गोयंकनस के साथ सेवानिर्वित कर्नल सतीश कुमार ओबरॉय ने अपने विचार किए सांझा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 5, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में सेवानिर्वित कर्नल सतीश ओबरॉय पधारे । उनका स्वागत तिलक लगाकर और विद्यालय के चेयरमैन ने पुष्पगुच्छ देकर किया । उनके साथ दैनिक जागरण से एरिया मैनेजर मुकेश शर्मा , मार्केटिंग मैनेजर आशुतोष भी उपस्थित रहे । उनके स्वागत में कक्षा सातवीं की छात्रा आंशु ने नृत्य पेश कर खुशी जाहिर की । 

कर्नल ओबरॉय ने सेना में सेवारत रहते हुए अनुभव बच्चों को साझा किए और उनको सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित और उत्साहित किया । बच्चों ने बड़े ध्यान से उनको सुना और अपने संदेह को उनसे पूछकर दूर किया । अंत में उनको दुशाला ओढाकर और बच्चों द्वारा निर्मित पेंटिंग से सम्मानित किया गया ।

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को बधाई दी कि तुम्हें इतने महान कर्नल जी के विचार सुनने को मिले हैं तो आप सब का फर्ज है कि उनकी बताई बातों पर चलकर देशभक्ति को अपनाओ । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने छात्रों को कर्नल ओबरॉय से परिचित कर उनके महान कार्यों का बखान करते हुए कहा कि सबको उनसे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य करना चाहिए वही सच्ची देशभक्ति है ।

इस अवसर पर वाईस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, शिक्षक वर्ग व  विद्यार्थीगण मौजूद रहे ।

Comments