Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए ” डिजाइन ए बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य तथा प्रबंधन विभाग द्वारा बीबीए तृतीय वर्ष  के विद्यार्थियों के लिए ” डिजाइन ए बुकमार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!  इसमें  कुल 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया!  बुकमार्क का उपयोग किताब में किसी महत्वपूर्ण पेज या जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है, ताकि उसे बाद में आसानी से दोबारा खोला या पढ़ा जा सके।बुकमार्क का प्रयोग  विद्यार्थी अपने पढ़ाई के दौरान किताब का पेज की पहचान करने के लिए प्रयोग करते हैं। विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर बुक मार्क बनाकर अपनी कला का परिचय दिया ।प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें कला, सृजनशीलता और नवाचार का समावेश भी आवश्यक है।उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बुकमार्क जैसी सरल वस्तु भी कल्पनाशक्ति और सौंदर्यबोध का उत्कृष्ट उदाहरण बन सकती है। इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और समय प्रबंधन की आदत विकसित करती हैं।वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित  शर्मा ने कहा कि अगर विद्यार्थी अपने वाणिज्य विषय के साथ अगर कला का भी विकास करते हैं तो उन्हें आगे भविष्य में हर  सफलता प्राप्त होगी । उन्होंने ये भी कहा कि किताबों में बुकमार्क का प्रयोग पढ़ाई की निरंतरता बनाए रखने में मदद करता है और यह याद दिलाता है कि पढ़ना कहाँ से दोबारा शुरू करना है। इस प्रकार, बुकमार्क जानकारी को सुरक्षित रखने, व्यवस्थित करने और समय का सही उपयोग करने में सहायक एक अत्यंत उपयोगी साधन है।कार्यक्रम का आयोजन अन्नु बैनीवाल के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में इश्मित व रिमझिम ने प्रथम स्थान , साक्षी व क़ुलदीप द्वितीय ,तृतीय स्थान पर विनीत व सन्नी तथा अनुज एवं स्नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया !

Comments