Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी) कॉलेज, पानीपत के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की उप-प्राचार्या एवं राजनीति विज्ञान  की विभागाध्यक्षा डॉ. किरण मदान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय की कार्यप्रणाली, अध्ययन-संसाधनों तथा शोध-सुविधाओं से परिचित कराना था, ताकि वे अपनी शैक्षणिक यात्रा को अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बना सकें। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने अपने संदेश में कहा कि अनुशासन, निरंतर अध्ययन तथा सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति गंभीरता एवं जागरूकता विकसित होती है। इस अवसर पर उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्था का “ज्ञान का केंद्र” होता है। नियमित अध्ययन, समसामयिक विषयों का ज्ञान तथा शोध-उन्मुख दृष्टिकोण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय का नियमित उपयोग करने हेतु प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय की संरचना, पुस्तकों के वर्गीकरण तथा पुस्तक खोजने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को OPAC सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक प्रदर्शन कर यह समझाया कि किस प्रकार विद्यार्थी ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किसी भी पुस्तक की उपलब्धता, लेखक, विषय एवं प्रकाशन वर्ष की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुस्तक जारी करने एवं वापसी की औपचारिक प्रक्रिया भी समझाई गई। विद्यार्थियों को संदर्भ अनुभाग, जर्नल्स, समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री तथा डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधाओं से अवगत कराया गया। उन्हें ई-रिसोर्सेज एवं शोध सामग्री के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय के शांत अध्ययन कक्ष का अवलोकन किया तथा विषय से संबंधित पुस्तकों का चयन भी किया। इस अवसर पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह तथा पुस्तकालय के समस्त कार्मिकगण भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

Comments