मारपीट के बाद नकदी छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 07 मार्च : थाना बापौली पुलिस ने दुकान से घर लौट रहे दो सगें भाईयों से मारपीट के बाद नगदी छीनने मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बापौली निवासी इमरान उर्फ पहलवान व सचिन उर्फ बौदा के रूप में हुई है। थाना बापौली पुलिस ने दोनों आरोपियों को बापौली से गिरफ्तार किया।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में नामजद व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि थाना बापौली में गांव दीवाना निवासी अभिषेक पुत्र सुखबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने बापौली गांव में बिजली के सामान की दुकान की हुई है। 17 फरवरी को शाम करीब 8:30 बजे वह दुकान बढाकर भाई अंकुश के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में बापौली मंडी के पास पहुंचे तो कुछ व्यक्ति पुलिस कर्मचारियों के साथ झगड़ा कर रहे थे। यह देख वह दोनों भाई मदद के लिए गए तो वहा मौजूद दिलशाद, इरशाद, सोनू, साहिल व इनके घर की महिलाओं व काफी संख्या में अन्य व्यक्तियों ने उन दोनों भाईयों को घेर लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने दोनों भाईयों को जमीन पर गिराकर लाठी, डंडों व लात घूस्सों से पिटाई की। दुकान की पूरे दिन की सेल के 60 हजार रूपए व बैग में रखा अन्य सामान छीन लिया। आरोपी मारपीट करते हुए जांन से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें आरोपियों से छुड़ाया। थाना बापौली में अभिषेक की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(2), 115(2), 304(2), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments