Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रों के लिए ‘ऑरेंज इकोनॉमी में एवीजीसी कंटेंट क्रिएशन लैब्स के लिए यूनियन – बजट 2026-27 में आवंटन’ विषय पर वेबिनार का लाइव प्रसारण किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के छात्रों के लिए सेमिनार हॉल में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग और नीति आयोग द्वारा आयोजित  एक वेबीनार का लाइव प्रसारण किया गया। वेबिनार का विषय ‘ऑरेंज इकोनॉमी में एवीजीसी कंटेंट क्रिएशन लैब्स के लिए यूनियन – बजट 2026-27 में आवंटन’ रहा। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास-फुलफिलिंग एस्पिरेशन ऑफ़ पीपल’ विषय पर विस्तार से चर्चा की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट-पश्चात वेबिनार में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन को दोहराते हुए नीतिगत घोषणाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और आयुष प्रणालियों पर जोर देने के साथ-साथ युवाओं को AI, ऑटोमेशन और AVGC जैसे भविष्य के कौशलों में निपुण बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 ने इन उभरते क्षेत्रों में बाजार के अवसरों के लिए एक आधार बना दिया है। उन्होंने युवा शोधकर्ताओं को प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें नए विचारों पर काम करने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए एक शोध इकोसिस्टम के विकास पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को देश के विकास मॉडल और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराना था। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को सरकारी नीतियों को समझने और करियर के नए विकल्पों को पहचानने में मदद मिलती है। प्राचार्य ने AVGC-Creator Economy के माध्यम से नवाचार, डिजिटल क्रिएटिविटी और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने और AVGC Content Creator Labs की 15,000 स्कूलों एवं 500 उच्च शिक्षण संस्थानों में स्थापना करने की सरकार की योजना की प्रशंसा भी  की। इस लाईव प्रसारण में डॉ. किरण मदान, सहायक प्रो. हिमांशी, नीतू एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे | 

Comments