Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


स्टूडेंट्स के लिए वोकेबुलरी टेस्ट का आयोजन किया गया। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी पीजी कॉलेज में इंग्लिश डिपार्टमेंट के द्वारा बी ए ऑनर्स सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स के लिए वोकेबुलरी टेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  प्रिया सदाना द्वारा करवाया गया.इस एक्टिविटी में 23 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। प्रतियोगिता में चार टीमें बनाई गईं — ए , बी, सी और डी। हर टीम में 6– 6 विद्यार्थी थे। सभी विद्यार्थी इस प्रतियोगिता को लेकर बहुत उत्साहित थे और उन्होंने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया।  इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने एक सफल एक्टिविटी के लिए इंग्लिश डिपार्टमेंट की सराहना की और कहा कि वोकेबुलरी के बिना इंग्लिश भाषा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। “वोकेबुलरी इज ऐन इंपोर्टेंट स्टेप टू लर्न इंग्लिश”। इस मौके पर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि क्लास एक्टिविटी किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का पहला कदम होता है | यहां से आप आगे डिपार्टमेंट लेवल, कॉलेज लेवल और फिर स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। क्लास एक्टिविटी से आप अपना कॉन्फिडेंस भी बढ़ाते हैं। उन्होंने वोकेबुलरी का महत्व समझाते हुए कहा कि “वोकेबुलरी इज एसेंशियल फॉर अंडरस्टैंडिंग व्हाट इस रिटन”। उन्होंने सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मुबारकबाद दी । परिणाम इस प्रकार रहा कि टीम ‘ए’ जिसमें रितिका, अंजलि, दिया, सोनी, आस्था और मनीषी  प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर डिपार्टमेंट के सभी प्राध्यापकगण  मौजूद रहे।

Comments