Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सतवीर  सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक मुद्दों पर आधारित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता से छात्रों में रचनात्मक और आर्थिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों को समसामयिक आर्थिक मुद्दों और चुनौतियों पर विचार करने का अवसर प्रदान करती हैं। डॉ. किरण मदान ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इस गतिविधि से विद्यार्थी निश्चित रूप से कुछ ना कुछ सीखेंगे क्योंकि चित्रों का प्रभाव पाठ्य-पुस्तकों से कहीं अधिक स्थाई होता है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अर्थशास्त्र विभाग को बधाई दी और भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।इस प्रतियोगिता का आयोजन अर्थशास्त्र विभाग से सहायक प्रो. हिमांशी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधि छात्रों की विषय में रुचि को बढ़ाती है और यह उन्हें अपनी रचनात्मकता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करने का माध्यम भी प्रदान करती है। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. चेतना नरूला ने निभाई।प्रतियोगिता में बी.ए.द्वितीय वर्ष से आंचल प्रथम, बी. ए. तृतीय वर्ष से वंशिका द्वितीय और बी. ए.तृतीय वर्ष से खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी. ए प्रथम वर्ष से रोशन और दीक्षा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Comments