Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


होली की रात युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 11 मार्च , सीआईए टू पुलिस टीम ने होली की रात कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर में कॉलोनी निवासी ललित (22) की लाठी डंडों से पीट कर हत्या करने के चौथे आरोपी को मंगलवार शाम को सिवाह बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर निवासी डीसी उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार कॉलोनी निवासी अपने तीन साथी आरोपियों अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजय ने पुलिस को बताया था फरवरी 2025 में उसने कॉलोनी निवासी रवि की लड़ाई झगड़े में टांग तोड़ दी थी। आरोपी को अब संदेह था कि रवि बदला लेना चाहता है और कॉलोनी निवासी ललित से उसकी मुखबरी करवा रहा है। 4 मार्च होली के दिन वह घर पर कॉलोनी निवासी साथी आरोपी कर्ण, सूरज, रमन, दानिश व अंजू के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी उसे पता चला ललित कॉलोनी में आटा मील के पीछे खाली प्लाट में अपने दोस्तों के साथ खड़ा है। तभी आरोपी उक्त साथी आरोपयों के साथ अन्य कई साथियों को साथ लेकर बाइकों से प्लाट में पहुंचे। उन्हें आते देखकर ललित व उसके साथी भाग लिए। उन्होने पीछा कर ललित को पकड़ा और लाठी डंडों से बेहोश होने तक उसकी पिटाई की और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी अजय, कर्ण व सूरज को माननीय न्यायाल में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा व एक गंडासी बरामद कर बुधवार को आरोपी अजय कर्ण व सूरज को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी डीसी उर्फ हैप्पी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह है मामला

थाना किला में कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर निवासी पवन पुत्र गौरी शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके भाई ललित (22) को 4 मार्च होली की रात करीब 8:30 बजे कॉलोनी निवासी कर्ण पुत्र मुकेश अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। कुछ बाद उन्हे पता चला की ललित को अजय, सागर, फरमान, डीसी, दानिश, सूरज ने चोटे मारी है। ललित खाली प्लाटों में पड़ा है। वे ललित को वहा से उठाकर ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ईलाज के दौरान ललित की मौत हो गई। थाना किला में पवन की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190,191(3), 103(1) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments