Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि . पुरानी शुगर मिल में न डंपिंग यार्ड बनेगा, न चार्जिंग स्टेशन : मेयर कोमल सैनी

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 13, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 13 मार्च। नगर निगम पानीपत की महापौर श्रीमती कोमल सैनी ने आज आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पुरानी शुगर मिल परिसर में न तो कोई डंपिंग यार्ड बनाया जाएगा और न ही वहां किसी प्रकार का चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

महापौर कोमल सैनी ने कहा कि नगर निगम प्रशासन जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों द्वारा व्यक्त की गई जनभावनाओं और सुझावों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए यह निर्णय लिया गया है कि उक्त स्थल पर इस प्रकार की कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर के संतुलित विकास के साथ-साथ नागरिकों के हितों और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। किसी भी ऐसे प्रस्ताव या योजना को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा जिससे स्थानीय निवासियों को असुविधा हो या उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे।

मेयर कोमल सैनी ने यह भी कहा कि नगर निगम शहर के विकास, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचनाओं या अफवाहों पर विश्वास न करें और नगर निगम द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

इस अवसर पर निगम पार्षद धर्मवीर कश्यप,पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गर्ग,अजय शर्मा ,योगेश शर्मा,पंकज शर्मा,सोनू सैनी,नगर निगम के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Comments