हनी ट्रैप मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
BOL PANIPAT : थाना समालखा पुलिस टीम ने हनी ट्रैप मामले में रविवार को और दो आरोपियों सोनीपत के आहुलाना निवासी रणबीर व गन्नौर निवासी सतबीर को रविवार शाम को गिरफ्तार किया।
समालखा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में महिला आरोपी मनीषा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम ने आरोपी मनीषा को जबरन वसूली के 1 लाख रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Comments