Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


 57 विद्यार्थियों ने DUCAT( आई. टी. ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ) पीतमपुरा, नई दिल्ली का भ्रमण किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आइबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस इकाई और मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक शैक्षिक औद्योगिक भ्रमण का सफ़ल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बी.सी.ए. और बी.बी.ए.  द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के 57 विद्यार्थियों ने DUCAT( आई. टी. ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ) पीतमपुरा, नई दिल्ली का भ्रमण किया ।  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए कक्षा में सीखने और वास्तविक कार्य स्थितियों के बीच के अंतर को कम करने में मदद करते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को यह समझ आता है कि वास्तविक उद्योग कैसे काम करता है | इसके साथ- साथ उन्होंने छात्रों को लगातार सीखते रहने और अपने कौशल को अपडेट करने के लिए प्रेरित किया । भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न तकनीकी और प्रबंधकीय प्रतिक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।छात्रों ने कम्प्यूटर,सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, मार्केटिंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज, आई टी इंडस्ट्री की कार्य प्रणाली को नज़दीकी से समझा इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में करियर के अवसरों, इंटरव्यू की तैयारी, स्किल डेवलपमेंट और प्रोफेशनल ग्रोथ्स के बारे में भी मार्गदर्शन किया । प्लेसमेंट सैल की कन्वीनर डॉ अर्पणा गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है जिससे वे अपने विषय को बेहतर तरीके से समझ सकें और भविष्य में रोज़गार के लिए तैयार हो सके ।विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया उनका कहना है कि इस अनुभव से उन्हें उद्योग जगत की वास्तविक कार्य प्रणाली को समझने का अवसर मिला । औद्योगिक भ्रमण के सफल आयोजन में प्लेसमेंट सेल की सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता, रुचिका बत्रा  और मेधा फाउंडेशन से शाहिद ने अहम भूमिका निभाई।

Comments