Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड ने जाटल पॉलिटेक्निक कॉलेज को दिए प्रयोगशाला के लिए 28.46 लाख रुपए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 25, 2026 Tags: , , , ,

एम.के. पॉलिटेक्निक जाटल में 37 आधुनिक लैब उपकरणों का हस्तांतरण, छात्रों को मिलेगी तकनीकी बढ़त

इंडियन सिंथेटिक रबर प्लांट की ओर से गांव सिकंदरपुर और जीतगढ़ में 110 साइकिलें भी विद्यार्थियों को की गई वितरित

आईएसआरपीएल की सीएसआर पहल से मजबूत होगी तकनीकी शिक्षा

रसायन अभियांत्रिकी विद्यार्थियों को नई सुविधाएं

BOL PANIPAT , 25 मार्च। एम.के. राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, जाटल (पानीपत) में बुधवार को रसायन अभियांत्रिकी विभाग के विद्यार्थियों के लिए 37 नवीन प्रयोगशाला उपकरणों के औपचारिक हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया। ये उपकरण इंडियन सिंथेटिक रबर प्राइवेट लिमिटेड (आईएसआरपीएल), द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के अंतर्गत प्रदान किए गए।

    समारोह के दौरान आईएसआरपीएल के मुख्य परिचालन अधिकारी सैम येन तथा मानव संसाधन विभाग के प्रमुख  मुकेश शर्मा ने संस्थान को ये अत्याधुनिक उपकरण औपचारिक रूप से सौंपे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी व्यावहारिक दक्षता और तकनीकी ज्ञान को सुदृढ़ करना है।

          आइएसआरपीएल के मानव संसाधन विभाग प्रमुख  मुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन सिंथेटिक रबर प्लांट की ओर से 28 लाख 46 हजार रुपए के उपकरण जाटल पॉलिटेक्निक कॉलेज को प्रदान किए गए हैं ताकि विद्यार्थी प्रयोगशाला में अपने वैज्ञानिक प्रयोग सुदृढ़ तरीके से कर सकें। उन्होंने कहा कि प्लांट की ओर से गढ़ी सिकंदरपुर और जीतगढ़ में भी 6.13 लाख के अनुदान से 99 साइकिल विद्यार्थियों को प्रदान की गई है ताकि वे स्कूल में अच्छी तरह से आवागमन कर सकें। इसके साथ-साथ कक्षाओं में 9 लाख के फर्नीचर इत्यादि भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

    कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने कहा कि इस प्रकार की योजनाएं तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने इसके लिए इंडियन सिंथेटिक रबर प्लांट के सभी अधिकारियों का धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक  एचआर सुमेश रजक, प्रशासकीय प्रबंधक प्रभाकर सिंह और प्रशासकीय विभाग से पवन कुमार भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर रसायन अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष जसबीर सिंह द् व्याख्याता वीरेन्द्र यादव, विकास विलवस, पंकज कुमार, नवनीत कौर सहित विभागाध्यक्ष सतविंद्र सिंह, पुनीत गर्ग, प्रवीण कम्बोज, देवेन्द्र सैनी और गुलशन आर्य भी उपस्थित रहे।

Comments