उपभोक्ता इस महीने भी ले सकते हैं जनवरी महीने का राशन: डी.सी.
BOL PANIPAT , 14 फरवरी। डीसी सुशील सारवान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पिछले महीने राशन नहीं लिया, वह जनवरी और फरवरी महीने का राशन अपने नजदीकी राशन डिपो से ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिसम्बर माह में प्रदेश सरकार द्वारा राशनकार्डो को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा गया था जिसके अंतर्गत पानीपत जिला में 48822 पात्र राशनकार्ड जारी किए गए थे। इन पात्र राशनकार्डो को जिलाभर में 42433 किलोग्राम चीनी, 1748090 किलोग्राम तथा 1728530 किलोग्राम बाजरा वितरित किया गया था। इसके बाद जिला में अब पात्र राशनकार्डो की संख्या बढक़र 154035 हो गई है।
उन्होंने बताया कि जनवरी माह में बढ़े हुए पात्र राशनकार्डधारकों को राशन नहीं मिल पाया था इसलिए हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि ऐसे लाभार्थियों को जनवरी माह का राशन फरवरी माह में दिया जाए। इसके अंतर्गत गेंहू निशुल्क तथा चीनी 13 रूपये 50 पैसे प्रति किलोग्राम वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन राशन पात्र धारक कार्डो को जनवरी माह में राशन नहीं मिला था वे अब अपने नजदीकी राशन डिपो से जनवरी माह का राशन भी ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि किसी लाभार्थी को राशन वितरण के सम्बंध में कोई भी शिकायत है तो वह सम्बंधित क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, निरीक्षक, उप-निरीक्षक, खाद्य एवं पूर्ति अथवा जिला खाद्ïय एवं पूर्ति नियंत्रक पानीपत तथा इसके अलावा मुख्यालय पर उपस्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केन्द्र के टोल फ्री नम्बर 18001802087 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।

Comments