घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने के तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 02 अप्रैल : सीआई वन पुलिस टीम ने गांव डाहर में घर में घूसकर मां बेटे पर हमला कर चोट मारने के तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डाहर गांव निवासी पवन उर्फ लड्डू, मुनेश व अरूण उर्फ भोला के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक हथोड़ी बरामद कर तीनों आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाइ अमल में लाई गई।
थाना इसराना में डाहर गांव निवासी शांति देवी पत्नी बलवंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे वह और उसका बेटा आजाद घर पर थे। तभी गांव निवासी पवन उर्फ लडडू, अमन, मुंशी, भोला उर्फ अरूण, अजय अपने घर की तीन महिलाओं व अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर में घूस आए और सभी ने धमकी देते हुए उन दोनों पर गंडासी, तलवार व लाठी, डंडो से हमला कर दिया। आरोपी पवन उर्फ लडडू, मुंशी व भाला उर्फ अरूण के हाथों में देसी कट्टे थे और अन्य आरोपियों के हाथों में तेजधार हथियार थे। बेटे आजाद के सिर पर चोट मारी जिससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने आजाद को घटीसते हुए डंडो से वार कर बुरी तरह से पीटा। उन्होंने बचाव का शौर किया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। भीड़ को इक्कठी होते देख आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। आरोपी जाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए । थाना इसराना में शांति की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 232, 333, 351(2), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments