Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


कहासुनी की रंजिश में की थी अरूण की हत्या. एक आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 मार्च : सीआईए वन पुलिस टीम ने होली के दिन किशनपुरा में कॉलोनी निवासी अरूण की चाकू व ईट से वार कर हत्या करने के एक आरोपी को बुधवार शाम को चौटाला रोड पर पावर हाउस के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान गांव धीवर पटना बिहार हाल किशनपुरा निवासी सन्नी के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार आरोपी चिंटू और चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर अरूण पर चाकू व ईट से वार कर उसकी हत्या करना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सन्नी ने पुलिस को बताया वारदात में शामिल फरार उसके साथी आरोपी साथी चिंटू की बीते जनवरी माह में अरूण के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश रखते हुए चिंटू ने उसके व अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और सभी ने मिलकर होली के दिन किशनपुरा में अरूण पर चाकू व ईटों से हमला किया था।
पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी सन्नी को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला :
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में किशनपुरा निवासी अशोक पुत्र शामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा अरूण 4 मार्च की शाम करीब 6:10 बजे अपने दोस्त पिंडी के साथ शमशान रोड की तरफ जा रहा था। गुप्ता फैक्टरी के पास पहुंचे तो चिंटू, अजय और मिंटू ने अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोककर अरूण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से अरूण पर वार किए। अरूण को काफी चोटे आई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। राहगीर अरूण को उठाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। उन्होंने अरूण को पानीपत में ही एक नीजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अशोक की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 126, 115 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। हमले में घायल अरूण की बीते 11 मार्च बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में बीएनएस की धारा 118(1), 103(1) इजाद कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी।

Comments