गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT: 14 नवम्बर 2022, थाना औद्योगिक सैक्टर 29 की किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम ने जीटी रोड संजय चौक के नजदीक सितम्बर माह में दो युवकों पर चाकू व बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को रविवार साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजय निवासी जावा कॉलोनी, सुनील निवासी निम्बरी व शेरसिंह निवासी दिवाना पानीपत के रूप में हुई।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया कि अक्तूबर माह में थाना पुराना औद्योगिक की किशन पुरा चौकी पुलिस की टीम ने वारदात में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी सरोज निवासी शहजानपुर यूपी सहित एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियो ने अपने साथी आरोपी अजय पुत्र चेतराम निवासी जावा कॉलोनी, सुनील पुत्र राजेंद्र निवासी निम्बरी व शेरसिंह पुत्र कृष्ण निवासी दिवाना के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया एक चाकू बरामद कर दोनों को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी सरोज को न्यायिक हिरासत जेल व नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया था।
इंस्पेक्टर मंजीत ने बताया कि वारदात में संलिप्त फरार आरोपी अजय, सुनील व शेरसिंह की धरपकड़ के लिए किशनपुरा चौकी पुलिस की टीम उनके संभावित ठीकानों पर लगातार दबिस दे रही थी। टीम को रविवार साय तीनों आरोपियों के शिव नगर में शमशान रोड पर घूमने बारे गुप्त सूचना मिली तो टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर तीनों आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपियों ने साथी आरोपी सरोज व नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक बाइक बरामद कर आरोपियों को आज माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना औद्योगिक सैक्टर 29 में प्रवीन निवासी नांगल खेड़ी ने शिकायत देकर बताया था कि वह 25 सितम्बर की साय करीब 10 बजे वह अपने पड़ोसी दोस्त रिंकू व सेठी के साथ संजय चौक के नजदीक एक ढ़ाबे पर खाना खाने के लिए आया हुआ था। खाना खाने के बाद ढ़ाबे से बाहर निकले तो तीन/चार अज्ञात युवक एक रिक्शा वाले के साथ गाली गलोच व मारपीट कर रहे थे। रिंकू व सेठी ने बीच बचाव करते हुए मारपीट करने से रोका तो सभी युवक तैश में आ गए और उन्होनें उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों के चार/पांच साथी और वहा पर आ गए और सभी ने बर्फ तोड़ने वाले सुए, चाकू, इटों से रिंकू व सेठी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों से बचते हुए वह ढ़ाबे में छुप गया। आरोपियों ने दोनों के सिर, हाथ, पैर व कमर पर वार किये। हमला कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार सहित स्कूटी व बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रिकू व सेठी को इलाज के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों का इलाज के लिए पीजीआईए रेफर कर दिया। प्रवीन की शिकायत पर आरोपियों के आईपीसी की धारा 148,149,308,323,324,325,506 के तहत थाना ओद्योगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments