Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 3, 2026 Tags: , , , , , ,

प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों के संपर्क में

घबराने की जरूरत नहीं, गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य

जमाखोरी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ज़िले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं

BOL PANIPAT , 3 अप्रैल। जिले में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन लगातार गैस एजेंसियों और संबंधित विभागों के संपर्क में है तथा सप्लाई चेन पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि हर उपभोक्ता तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचे, इसके लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को घबराने या अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की जरूरत नहीं है।
डॉ. दहिया ने कहा कि कुछ लोग बेवजह अफवाहें फैलाने वाले और जनता को भ्रमित करने वालों ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति एलपीजी गैस की जमाखोरी करता है या अधिक कीमत वसूलने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही गैस सिलेंडर लें और अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर घर तक बिना किसी रुकावट के एलपीजी गैस की आपूर्ति होती रहे।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता न हो। यदि किसी उपभोक्ता को गैस सप्लाई में कोई दिक्कत आती है या कोई व्यक्ति अधिक कीमत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
उपायुक्त ने ने भरोसा दिलाया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और भविष्य में भी किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जनता को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Comments