6.6ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 04 अप्रैल : सीआईए टू पुलिस ने विकास नगर रेलवे लाइन अंडर पास से नजदीक एक युवक को 6.6ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जगजीवन राम कॉलोनी निवासी संदीप के रूप में हुई है।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक विकास नगर की और से रेलवे लाईन अंडर पास की तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो टीम को विकास नगर की और से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान संदीप पुत्र भोजराज निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से प्लास्टिक पन्नी में हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 6.6ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। कुछ दिन पहले वह पंजाब के अमृतसर गया था। वहा रेलवे स्टेशन पर मिले एक अज्ञात युवक से उसने 7 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदी थी। जिसमे से कुछ हेरोइन उसने स्वयं नशा करने में खर्च कर दी और शुक्रवार को बची 6.6ग्राम हेरोइन को लेकर बेचने के लिए विकास नगर में ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments