Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


ऑफिस में घुसकर पार्षद पति से मारपीट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 अप्रैल: सीआईए वन पुलिस टीम ने वार्ड नंबर 17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग के किशनपुरा स्थित ऑफिस में घुसकर मारपीट करने के चार आरोपियों को सोमवार देर शाम सेक्टर-6 रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ नगर निवासी प्रिंस व मोहित और किशनपुरा निवासी सागर व विकास के रूप में हुई है। 

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस मंगलवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करेगी। वारदात में शामिल फरार इनके अन्य साथी आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठीकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला :
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में खालीला प्रहलादपुर गांव निवासी प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वार्ड नंबर 17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति सुरेंद्र गर्ग के पास काम करता है। वार्ड नंबर 17 में सिद्धार्थ नगर निवासी मोहित पुत्र राजेश सफाई सुपरवाइजर का काम करता है। सुपरवाइजर मोहित अपना काम ठीक प्रकार से नहीं कर रहा था, जिसकी वार्ड वासियों द्वारा बार-बार शिकायत आ रही थी। पार्षद पति सुरेंद्र गर्ग ने इसे लेकर सुपरवाइजर मोहित को समझाने के लिए 3 अप्रैल को अपने ऑफिस पर बुलाया था। सुरेंद्र गर्ग सुपरवाइजर मोहित को समझा रहा था तभी वह गुस्सा करते हुए बहस करने लगा। यह देख उसने सुपरवाइजर मोहित को समझा कर वहां से भेज दिया। सुपरवाइजर मोहित वापिस दौबारा ऑफिस पर आकर इसका मजा चखाने की धमकी देकर गया। कुछ देर बाद सुपरवाइजर मोहित अपने परिवार के सदस्य प्रिंस, माया, मुकेश, सागर, विनोद, राजेश व 10-12 अन्य व्यक्तियों के साथ आया और जबरदस्ती ऑफिस में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। प्रिंस ने गिलास तोड़कर सुरेन्द्र गर्ग की आंख पर वार किया। मारपीट कर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इनमें एक लड़के के पास देसी पिस्तौल और 2-3 लड़कों के पास चाकू थे। घायल सुरेंद्र गर्ग को वह इलाज के लिए आईबीएम अस्पताल में लेकर गया जहा उसका इलाज चल रहा है। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में प्रवीन की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2), 190, 191(3), 333, 351(3)  व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को सौंप थी।

Comments