एसपी लोकेंद्र सिंह ने अपराधों की रोकथाम के लिए प्रर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्जों के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन कर दिए सख्त निर्देश.
BOL PANIPAT : 17 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने क्राइम कंट्रोल के संबध में मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, क्राइम युनिट प्रभारी व चौकी इंचार्जों के साथ क्राइम मीटिंग का आयोजन कर कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाही की समीक्षा ले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
इसमें उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी, उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जसवंत सिंह, ट्रेनिज डीएसपी ज्योति व जिला के सभी थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट प्रभारी व चौंकी इंचार्ज उपस्थित रहें।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दर्ज किसी भी मुकदमें की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखें एवं तय सीमा में जांच पूरी कर उसका माननीय न्यायालय में चालान पेश करें।
क्षेत्र में विशेष तौर से पेट्रोलिग व गश्त बढा कर लूट, चोरी, स्नेचिंग व महिला विरूद्व अपराध की वारदातों पर अंकुश लगाया जाए। आदतन अपराधियो पर विशेष रुप से नजर रखे व समय-समय पर उनके बारे पुछताछ करते रहें। अपराधिक घटना घटीत होनें की कोई भी सूचना मिलती है तो तुरंत घटना स्थल पर पहुचें।
सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करें, संद्विगध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग करें। जिस स्थान पर बार-बार चोरी या लूट की घटनाए हो रही है, वहां पर स्पेशल ड्यूटिंया लगाकर अपराध पर रोक लगाए। उद्घोषित अपराधियों व बेल जंपर का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करें। मुकद्दमों मे बकाया आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करें। अपराध पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास किया जाए।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्त प्रभावी रूप से करवाएं। सर्दी के मौसम में घरों व दुकानों में चोरी की वारदातें बढ़ती है। इसलिए रात्रि के प्रभावी गश्त की जाए। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सभी को सचेत करते हुए कहा कि वे स्वयं रात में किसी भी समय फिल्ड में निकलकर सरप्राइज चेकिंग करेंगे। लापरवाही मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि जिला में मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियार तस्करों, जुआरियों, सट्टेबाजों, अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सचेत होकर सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ सपा सेंटर की ऑड में अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने एक बार फिर कड़े निर्देश देते हुए कहा कि थाना, चौकी में शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अच्छे से सुनवाई कर उचित कार्रवाई करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। इसके बारे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में टीम द्वारा पीड़ित से फोन के माध्यम से संपर्क कर फिडबेक भी लिया जा रहा है। लापरवाही मिलने पर निश्चित रूप से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे सहन नही किया जाएगा अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कार्य करें। शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि गांव व वार्डों को नशा मुक्त घोषित करने के लिए ग्राम पंचायतों व मौजिज लोगों का सहयोग लिया जाए। इसके लिए एक स्पेशल टीम का भी गठन कर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

Comments