अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 07 अप्रैल : सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के मलहाना गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम सोमवार शाम को गश्त के दौरान सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास थी। तभी टीम को सामने से एक संदिग्ध किस्म का युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अनिल पुत्र राज कुमार निवासी मलहाना सोनीपत हाल झुग्गी सेक्टर 13/17 के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उलकी लोवर के जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेटर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 3/4 महीने पहले यूपी के शामली में एक युवक से 5 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी अनिल के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments