Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए  “सेल दी इंपॉसिबल”  गतिविधि का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई बी कॉलेज  में बीकॉम सेकंड (ए और  बी)के विद्यार्थियों के लिए  “सेल दी इंपॉसिबल”  गतिविधि का आयोजन  सहायक प्रोफेसर माधवी ,वाणिज्य विभाग के द्वारा किया गया जिसका उद्देश्य छात्रों में  रचनात्मक  सोच और संचार कौशल का विकास करना था। इस गतिविधि में 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया और उद्यमी की तरह असंभव उत्पादों को प्रभावशाली तरीके से बेचने का  प्रयास किया । प्राचार्य डॉ सतवीर सिंह ने कहा कि एक उद्यमी के लिए सही तकनीक और प्रभावी संवाद आना अति आवश्यक है । उद्यमी अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर  देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों  के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है।एक्टिविटी इंचार्ज और कोऑर्डिनेटर माधवी ने कहा कि आज के समय में   उद्यमी  पारंपरिक तरीके से नहीं चल सकते। उन्हें अपने लक्ष्यों के प्रति अत्यधिक समर्पित होकर असंभव को संभव  बनाने  का प्रयास करना होता है।  ग्राहकों की जरूरत को पहचानना, संचार कौशल और उत्पादों का ज्ञान  उद्यमी के लिए अति आवश्यक है और इन्हीं के  विकास हेतु इसका आयोजन किया गया । इस एक्टिविटी में तुषार और सनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशी द्वितीय स्थान पर रही ।संजीव कुमार और संयम गर्ग ने  तृतीय स्थान पर कब्जा किया। नैना  और खुशी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।  छात्र संजय ने ग्राहक का रोल प्ले किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और छात्रों  ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया।

Comments